सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलासी कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के पिता मोहम्मद मुंतजिम (उम्र 50 वर्ष), निवासी विषहरिया बनिया पट्टी चौक, थाना केनगर, जिला पूर्णिया द्वारा कोलासी पुलिस शिविर में दिए गए आवेदन के अनुसार, उनका पुत्र मो. जावेद आलम (32 वर्ष) , 2 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे अपने ससुराल शेखटोला, विनोदपुर (थाना रौतारा, जिला कटिहार) से अपाचे मोटरसाइकिल (BR39AK-1422) पर सवार होकर काम के सिलसिले में गेड़ाबाड़ी जा रहा था।

बेगूसराय और बिहार के लिए गौरव होगा एनटीपीसी बरौनी का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम: प्रमुख जयदीप घोष  ये खबर भी पढ़े : बेगूसराय और बिहार के लिए गौरव होगा एनटीपीसी बरौनी का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम: प्रमुख जयदीप घोष 

इसी दौरान सिमरिया पुल के समीप तंदूरी नाइट होटल के सामने गेड़ाबाड़ी की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वाहन (BR11GE-3046) ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जावेद आलम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आवेदन के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटना के बाद पिकअप चालक विकास यादव (25 वर्ष), पिता दिनेश यादव, निवासी रामपुर वार्ड संख्या-4, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को हिरासत में ले लिया। बाद में कोलासी पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कोढ़ा थाना को सुपुर्द कर दिया।पुलिस मामले में आवेदन के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां

बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
उत्तर प्रदेश 
शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — रश्मि चौधरी

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में रविवार को यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं आनंदवती...