बेगूसराय और बिहार के लिए गौरव होगा एनटीपीसी बरौनी का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम: प्रमुख जयदीप घोष 

एनटीपीसी बरौनी के टाउनशिप परिसर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन टाउनशिप परिसर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भवन में किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने विगत वर्षों के सहयोग के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यों के साथ-साथ अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों के माध्यम से विकास की गाथा पिरो रहा है।

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी समूह 90 गीगावाट की स्थापित क्षमता के साथ 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। जिसमें से 60 गीगावाट नवीकरणीय स्रोतों, जैसे सौर, जल एवं पवन ऊर्जा, से उत्पादित की जाएगी। एनटीपीसी बरौनी में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों में परियोजना में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की रिपोर्ट नहीं हुई है। उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति के लिए एनटीपीसी बरौनी को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा वर्ष 2026 के इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड के 'मेरिट विनर' श्रेणी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सेफ्टी अवार्ड-2025 के अंतर्गत 'सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट' से भी सम्मानित किया गया है। ये उपलब्धियाँ एनटीपीसी बरौनी की सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति और सुरक्षित कार्यस्थल के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इसी क्रम में परियोजना प्रमुख द्वारा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि एनटीपीसी का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम एनटीपीसी बरौनी में लगाया जा रहा है, जो पूरे बिहार और बेगूसराय के लिए गौरव की बात है। प्रेस वार्ता के दौरान परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

30 साल बाद फिर चलेगी मोतीपुर चीनी मिल, 266.66 एकड़ जमीन वापस लेने की प्रक्रिया तेज ये खबर भी पढ़े : 30 साल बाद फिर चलेगी मोतीपुर चीनी मिल, 266.66 एकड़ जमीन वापस लेने की प्रक्रिया तेज

मौके पर बेगूसराय के प्रमुख मीडिया समूहों के ब्यूरो चीफ, संवाददाता एवं अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं द्वारा सामुदायिक विकास संबंधी विभिन्न सुझाव भी दिए गए, जिस पर प्रबंधन का सकारात्मक रुख रहा। इस अवसर पर एनटीपीसी की ओर से अनिल कुमार त्रिपाठी (मुख्य महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), डी. एस. कुमार (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), महेश अलुगोलु (अपर महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट), अबनि कुमार बाग (अपर महाप्रबंधक, पर्यावरण) सहित मानव संसाधन, सीएसआर एवं टीएस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

शाहिद कपूर का कबीर सिंह इसका बड़ा उदाहरण..इस किरदार को लेकर लोगों ने दी राय पिछले कुछ हफ्तों में देशभर...
मनोरंजन 
बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

बाबा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिया दिशा—निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

जेन Z की आवाज और पहचान की कहानी है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

जानिए क्यों जेन ज़ी फ्लॉड हीरोज़ को चुन रही है मुंबई। पिछले कुछ हफ्तों में एक बात स्पष्ट नज़र आई...
मनोरंजन 
जेन Z की आवाज और पहचान की कहानी है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तरप्रदेश के जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत कलना गहरवार गांव में गुरुवार भोर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

बाबा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिया दिशा—निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तरप्रदेश के जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत कलना गहरवार गांव में गुरुवार भोर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

गुरु जैसा कोई नहीं,गुरु ही सच का बोध करता है- रविंद्र

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में श्रद्धा व् भक्ति रहा वातावरण,सभी आगंतुओ के प्रति मंजीत श्रीवास्तव(बाबु) ने आभार व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश 
गुरु जैसा कोई नहीं,गुरु ही सच का बोध करता है- रविंद्र