कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश

एसपी सिटी ने पत्रकारों संग साझा की सुरक्षा रणनीति

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • यातायात व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का बारीकी से लिया जायजा 

बिजनौर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बिजनौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को एक ओर पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम ने मंडावली थाना क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा की।

सीओ नजीबाबाद ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
30 जुलाई 2026 को पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम ने थाना मंडावली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का बारीकी से जायजा लिया।

सतरिख अंडरपास में हल्की बारिश में ही भरता है 1 फुट पानी, हादसे को दावत दे रही व्यवस्था ये खबर भी पढ़े : सतरिख अंडरपास में हल्की बारिश में ही भरता है 1 फुट पानी, हादसे को दावत दे रही व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी सिटी ने पत्रकारों से साझा की सुरक्षा रणनीति
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के लिए किए गए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से भी सुदृढ़ बनाया गया है।

प्रेस वार्ता में रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजामों की जानकारी दी गई। डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने पत्रकारों से अपील की कि वे जनहित में सही, तथ्यात्मक एवं प्रमाणिक जानकारी का प्रचार-प्रसार करें तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न।

संत कबीर नगर, 30 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न।

सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का कराए इलाज

याचिका में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक के साथ पीड़ितों को मुआवजा देने की भी मांग नई दिल्ली। उच्चतम...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का कराए इलाज

डीएम व एसपी द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कुबेरनाथ शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा,

संत कबीर नगर, 30 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास...