दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समय-सारिणी जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
नवीन आवेदनों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक
रामनाथ सिंह
- 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन रिन्यूअल आवेदन
बिजनौर। जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर लागू होगी।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में शिक्षण संस्थाओं को शामिल करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तथा विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध संस्थाओं द्वारा शुल्क एवं अन्य विवरणों के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
नवीनीकरण (Renewal) के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। इसके बाद शिक्षण संस्थानों को बायोमैट्रिक सत्यापन, अंक एवं उपस्थिति दर्ज करने तथा पात्र आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण 25 अक्टूबर 2026 तक करना होगा।
ये खबर भी पढ़े : निवेश फ्राड़ के पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानितवहीं नवीन (Fresh) आवेदनों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित शिक्षण संस्थानों को इन आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 10 नवंबर 2026 तक पूरा करना होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों एवं पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए समय पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की है, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
