विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। इसके लिए सभी विभागों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन कार्यों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी, उड़न दस्ता टीम, स्थायी निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम, ईवीएम मास्टर ट्रेनर, जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 
  इस संबंध में सभी विभागों में कार्यरत ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है, जिनका ग्रेड पे रूपया 4200 (मैट्रिक्स लेवल-6) अथवा उससे अधिक है। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना हार्ड कॉपी एवं एक्सेल शीट (सॉफ्ट कॉपी) सहित 06 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। सॉफ्ट कॉपी [email protected]  पर प्रेषित की जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी नियुक्तियों की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके। उन्होंने सभी विभागों से समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

विवाहिता की दहेज के लिये हत्या के आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहनलालगंज ,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने मगंलवार को विवाहिता की दहेज के लिये हत्या किये जाने के आरोपी पति व...
उत्तर प्रदेश 
विवाहिता की दहेज के लिये हत्या के आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

छह हजार के चालान पर भड़का संविदा कर्मी, पुलिस चौकी का काटा कनेक्शन

पुलिस अधिकारियों ने भी चालान वापस लेने का दिया भरोसा  मोहनलालगंज। समेसी में संविदा कर्मी का छः हजार का चालान...
उत्तर प्रदेश 
छह हजार के चालान पर भड़का संविदा कर्मी, पुलिस चौकी का काटा कनेक्शन

मोहनलालगंज: लाइन बनाकर कनेक्शन दिया नही, मीटर उखाड़ने पहुंच गई टीम 

अफसरों ने फटकार लगाकर मातहतों को जल्द से जल्द कनेक्शन देने की दी हिदायत  मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के मोहनलाल खेड़ा में...