मोहनलालगंज: लाइन बनाकर कनेक्शन दिया नही, मीटर उखाड़ने पहुंच गई टीम 

ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अफसरों ने फटकार लगाकर मातहतों को जल्द से जल्द कनेक्शन देने की दी हिदायत 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के मोहनलाल खेड़ा में पैसा जमा करने के बाद डेढ़ माह से बिजली कनेक्शन मिलने का इंतजार कर रहे दो भाइयों को लाइन बनाकर कनेक्शन तो नही दिया गया। लेकिन मंगलवार को मामले की खबर छपने के बाद निजी कंपनी की टीम मीटर उखाड़ने जरूर पहुंच गई। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ गया। उधर अफसरों ने फटकार लगाकर मातहतों को जल्द से जल्द कनेक्शन देने की हिदायत दी है। 

मोहनलालगंज के मोहनलाल खेड़ा निवासी नागेन्द्र सिंह और सुनील कुमार ने 12 जून को ही बिजली कनेक्शन के लिए पैसा जमा कर दिया था। लेकिन डेढ़ माह बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी एक पोल की लाइन बनाकर बिजली कनेक्शन नही दे सके। इसी बीच निजी कंपनी के कर्मचारी दोनों आवेदकों के घर मीटर भी लगा आए लेकिन कनेक्शन नही जुड़ने से मीटर शोपीस बने हुए हैं। 

विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े : विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 

मंगलवार को मामला मीडिया में प्रमुखता से उजागर होने के बाद पोल लगाकर दोनों भाइयों को कनेक्शन तो नही दिया। लेकिन निजी कंपनी की टीम आवेदकों के घर लगाए गए मीटर उखाड़ने पहुंच गई। ग्रामीणों ने विरोध जताकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो टीम बैरंग वापस लौट गई। एसडीओ शशांक गुप्ता ने बताया ठेकेदार को अविलंब पोल लगाकर दोनों आवेदकों के घर में बिजली कनेक्शन देने का अल्टीमेटम दिया गया है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

लखनऊ। मंगलवार दारुलशफा स्थित नए विधायक आवास में को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी...
उत्तर प्रदेश 
दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ 

लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ भेंट कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ 

भातखण्डे विवि में भाषण व सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित “ दीक्षारम्भ–2026 ” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल सभागार में...