निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी विवेचना एवं विधिक कार्रवाई करते हुए विवेचना के क्रम में मुख्य अभियुक्तगण 01. धनंजय शुक्ला पुत्र विपिन बिहारी शुक्ला निवासी मुंडेरा उपाध्याय थाना हाटा जनपद कुशीनगर एवं 02. रजनी प्रजापति पुत्री खेमकरन प्रजापति निवासी पुलिस लाइन बिलासपुर छत्तीसगढ़ के स्वामित्व वाली प्लॉट संख्या-61 जेबी वैली गार्डन थाना पारा जनपद लखनऊ स्थित संपत्ति के सम्बन्ध में धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत नियमानुसार कुर्क की कार्यवाही सम्पादित कराने हेतु जनपदीय पुलिस की प्रभावी कार्यवाही पर निवेश फ्राड़ के पीड़ितों द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी व पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह  व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । 
महोदय द्वारा पीड़ितों को आवश्वासन दिया गया कि प्रकरण में किसी भी अभियुक्त को बक्शा नही जाएगा साथ ही अन्य सह-अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी ।  महोदय द्वारा वादियों को बताया गया कि विवेचना में सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की संपत्ति चिन्हित की गई है । उक्त संपत्ति की जब्ती/कुर्की के लिए धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी है, जो वर्तमान में विचाराधीन है ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अधिवक्ताओं को कैशलेश इलाज की सुविधा देने को बनाएंगे व्यवस्था : सीएम योगी

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी परिचय समारोह,बोले योगी - सिर्फ मुकदमा नहीं लड़ते अधिवक्ता, वे समाज के...
अधिवक्ताओं को कैशलेश इलाज की सुविधा देने को बनाएंगे व्यवस्था : सीएम योगी

प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद से जुड़ी एक अरब से अधिक की जमीन को किया कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुए मंगलवार को माफिया अतीक अहमद से जुड़ी 20.38...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद से जुड़ी एक अरब से अधिक की जमीन को किया कुर्क

उत्तर प्रदेश