संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित विगत दिवस समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे 18 अधिकारियों का माह जुलाई 2026 का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान निर्धारित कार्यकम के अनुसार दिनांक 26-07-2026 को समय अपराह्न 1:00 बजे से जनप दीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी थी। तत्क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिनट-टू-मिनट कार्यकम भी जारी किया गया था।
ज्ञातव्य है की प्रभारी मंत्री के समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त अधिकारियों को अद्यतन प्रगति के साथ प्रतिभाग करना होता है, किसी भी विभाग का कोई भी प्रकरण बैठक के दौरान आ सकता है। उक्त बैठक में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि की उपस्थिति होती है। जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति होने पर क्षेत्र स्तर के समस्याएं आने पर बैठक के दौरान ही निराकरण प्रभारी मंत्री के समक्ष किया जाना होता है। यदि किसी अधिकारी को उक्त महत्वपूर्ण बैठक में किसी आवश्यक कार्य पड़ जाने से अनुपस्थित होने की सम्भावना है, उक्त के परिप्रेक्षय में जिलाधिकारी की अनुमति अनिवार्य है।
प्रभारी मंत्री द्वारा समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित होने से विभागीय प्रकरणों का समुचित निराकरण नही किया जा सका, जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा रोष व्यक्त किया गया और भविष्य के लिए भी सचेत किया गया।
उक्त के दृष्टिगत बिना पूर्व सूचना व जिलाधिकारी के अनुमति के बिना जनपद से बाहर रहने और उक्त महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग नही करने फलस्वरुप संबंधित विभाग की योजनाओं की समीक्षा सुचारू ढंग से नहीं हो पाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के 18 अधिकारियों का माह जुलाई 2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध करने का निर्देश दिया है। यह भी निर्देशित किया गया है कि भविष्य में पुनः पुनरावृत्ति होने पर मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्ट प्रदान कर दी जायेगी। जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
वेतन अवरुद्ध किए जाने वाले अधिकारियों में अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, शहरी, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर, अधिशासी अभियन्ता, ड्रेनज खण्ड-2, अधिशासी अभियन्ता, सेतु निगम, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत खलीलाबाद, अधिशासी अभियन्ता, मेंहदावल, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, पर्यटन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला दुग्ध विकास अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी, प्रधानाचार्य, आई0टी0आई, प्रबन्धक, कौशल विकास एवं सहा0 आयुक्त एवं सहा0 निबन्धक, सहकारिता का नाम सम्मिलित है।