तटरक्षक बल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मिलेगा अधिकार, दो नई नीतियों को मंजूरी

राजनाथ ने दो नई नीतियां की मंजूर, महिला अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति और पदोन्नति में पुरुषों के समान अवसर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • समुद्र में ड्यूटी के दौरान लापता जवानों के परिजनों को जल्द मिलेंगे सभी लाभ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) में महिलाओं को पुरुष अधिकारियों के बराबर अवसर देने और ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले जवानों के परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को दो महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी दे दी। सरकार ने इसे नारी सशक्तीकरण और जवानों के परिवारों के हित में बड़ा कदम बताया है।

नई नीति के तहत तटरक्षक बल में अधिकारियों की भर्ती और सेवा व्यवस्था पूरी तरह लैंगिक तटस्थ होगी। अब महिला अधिकारियों को पुरुषों की तरह शॉर्ट सर्विस और स्थायी नियुक्ति, दोनों में समान अवसर मिलेंगे। पहले से शॉर्ट सर्विस पर कार्यरत महिला अधिकारी पात्रता पूरी करने पर स्थायी नियुक्ति पा सकेंगी, जबकि स्थायी सेवा में मौजूद महिला अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति के लिए भी समान आधार पर विचार किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भी शॉर्ट सर्विस कमीशन का दायरा बढ़ाया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी ये खबर भी पढ़े : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दूसरी नीति ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले तटरक्षक कर्मियों के परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसके तहत ऐसे मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कर्मी को मृत मानने का अधिकार तय किया गया है, जिससे अनुग्रह राशि और अन्य सेवा लाभ देने में अनावश्यक देरी नहीं होगी। इससे परिजनों को कठिन समय में जल्द आर्थिक सहायता मिल सकेगी। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने पिछले पांच दशकों में समुद्री सुरक्षा, खोज एवं बचाव अभियान तथा तटीय निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नीतियों से बल का मनोबल बढ़ेगा और उसकी परिचालन क्षमता भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में स्वर्ण जयंती की ओर बढ़ रहे तटरक्षक बल को आधुनिक, सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।

नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सरकार का मानना है कि इन दोनों फैसलों से एक ओर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी के दौरान जान जोखिम में डालने वाले जवानों के परिवारों को समय पर राहत और सम्मान मिल सकेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार 

लखनऊ। न्यू जेनरेशन पारंपरिक नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार 

एलडीए की बड़ी पहल, एआई से होगी टेंडरों की जांच; फर्जीवाड़े की संभावना खत्म

25 से 30 दिन में होने वाली मूल्यांकन की प्रक्रिया 01 दिन में होगी पूरी एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की बड़ी पहल, एआई से होगी टेंडरों की जांच; फर्जीवाड़े की संभावना खत्म

दिल्ली में महिलाओं को रक्षा बंधन से हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में मंगलवार को ऐतिहासिक कदम उठाते...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली में महिलाओं को रक्षा बंधन से हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

रेरा के पास शिकायतों का अंबार, लखनऊ के बड़े बिल्डर भी बकायेदार

नोएडा प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बकाया यूनिटेक ग्रुप लखनऊ। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार धीमी होती जा...
उत्तर प्रदेश 
रेरा के पास शिकायतों का अंबार, लखनऊ के बड़े बिल्डर भी बकायेदार

बीजेपी के सर्वे ने उड़ाई माननीयों की नींद 

   लखनऊ। अगले कुछ माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा दिनों दिन चढ़ रहा है। सत्तारूढ़ बीजेपी...