बीजेपी के सर्वे ने उड़ाई माननीयों की नींद 

40 फीसद विधायकों के टिकट कटने के आसार,  जिताऊ कैंडिडेट की  तलाश शुरु 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। अगले कुछ माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा दिनों दिन चढ़ रहा है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने हैट्रिक लगाने खातिर  मास्टर प्लान बनाया है,जो कई मौजूदा विधायकों की नींद उड़ा सकती है। पार्टी  को ऐसा कैंडिडेट चाहिए जो जीतकर विधानसभा पहुंचने की कूबत रखता हो। इसीलिये यूपी की सभी भाजपा विधायकों के कामकाज, जनता के बीच उनकी छवि, लोकप्रियता का गुप्त सर्वे करा चुकी है जिसें 40 प्रतिशत ऐसे विधायक है जो जितने की क्षमता नहीं रखते। इससे माननीयों की नींदे ऊड़ गयी है। हालाकि अभी पार्टी द्वारा कई सर्वे और होंगे। 
 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तय करेगा कि किसे दोबारा मैदान में उतारा जाएगा और किसका पत्ता कटेगा। पार्टी किसी एक एजेंसी या नेता की रिपोर्ट पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करने वाली है। यह रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। इसे तीन अलग-अलग स्तरों पर अंजाम दिया गया।  सर्वेयर सीधे आम जनता से रूबरू हुए।  वे सार्वजनिक जगहों पर जाकर सरकार और  विधायक के काम करने के तरीके का आकलन किया। भाजपा कार्यकतार्ओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कैडर, वकीलों, डॉक्टरों, शिक्षकों, युवाओं, महिलाओं, दुकानदारों और तमाम सामाजिक संगठनों से भी विधायक के बारे में फीडबैक लिया। बीजेपी ने 2022 के चुनाव में भी ऐसा ही फॉमूर्ला अपनाया था।  एजेंसी आधारित सर्वे के आधार पर 165 सीटों पर नए चेहरों को मौका मिला था और 120 से ज्यादा विधायकों के टिकट काट दिए गए थे।

व्यापार बंधु बैठक में डीएम का बड़ा निर्देश, व्यापारियों के हित को ध्यान रखा जाए ये खबर भी पढ़े : व्यापार बंधु बैठक में डीएम का बड़ा निर्देश, व्यापारियों के हित को ध्यान रखा जाए

इस बार  जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी,  टिकट खतरे में पड़ना तय है। मुस्लिम बहुल इलाकों में सरकारी योजनाओं जैसे मुफ्त राशन के लाभार्थियों से राय ली जा रही है। उन 61 विधानसभा सीटों पर अलग से विस्तृत सर्वे और डेटा कलेक्शन शुरू कर दिया है, जहां  पिछले तीन चुनावों 2012, 2017 और 2022 से हार का मुंह देखना पड़ रहा है। पूर्वी यूपी की 22 सीटों आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिजार्पुर जैसे जिलों की कमजोर सीटों पर विशेष नजर है। इसके लिए पार्टी अलग से रणनीति बना रही है। 2022 के चुनाव में हारी हुई सीटों में 27 सीटों पर समाजवादी पार्टी  ने जीत दर्ज की थी। इस समय राष्ट्रीय लोकदल, निषाद पार्टी, अपना दल एस  और सुभासपा एनडीए का हिस्सा हैं। बीजेपी इन चुनौतीपूर्ण सीटों पर नए सहयोगियों के साथ मिलकर बूथ-स्तरीय रणनीति बना रही है। पहले सर्वे में मौजूदा भाजपा विधायकों में से 40 प्रतिशत की छवि ठीक नहीं पायी गयी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने बताया कि इस सर्वे का कोई खास मतलब नहीं है, न हीं मुझे इसके बारे में जानकारी है। अभी कई तरह के सर्वे एवं जांच होंगी। साथ ही पार्टी नेताओं के फीडबैक , जातीय समीकरण, विपक्ष की रणनीति के आधार पर टिकट तिवरण किया जाता है। फिलहाल संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन ,

   फतेहपुर ।सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय प्रबंधन...
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन ,

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल