सड़क हादसा: ससुराल जा रहे युवक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसे में मौत
डीसीएम चालक मौके से फरार
- अस्पताल ले जाते समय डॉक्टर ने मृत घोषित किया
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के माधवखेड़ा निवासी मदन ने बताया बीते मगंलवार की दोपहर उसका भाई रंगम(25वर्ष) बाइक से पत्नी उर्मिला को लेने अपनी ससुराल रायबरेली जनपद के शिवबंशखेड़ा जा रहा था,भाई रंगम बाइक से जैसे ही कनकहा! गांव के पास पहुंचा ही थी कि तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग निकला । राहगीरो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक रंगम को इलाज के लिये एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर गयी। जहां मौजूद डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।पति की मौत की सूचना पत्नी उर्मिला समेत मायके पक्ष को मिली तो सभी मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचे।पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा। मदन ने बताया भाई रंगम सटरिंग लगाने का काम करता था ओर एक साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया परिजनो के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वाहन व चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर नम्बर के आधार पर दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
