भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के मासूम की जान चली गई. हादसा उस समय हुआ जब हाईवे पर खड़ी एक कार का चालक अचानक गेट खोल बैठा. गेट खुलते ही पास से गुजर रही बाइक असंतुलित हो गई.

बाइक पर अपने दादा के साथ बैठा चार साल का देवांश यादव सड़क पर गिर गया. इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया. हादसे में देवांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हो गए.

मप्र के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : मप्र के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, देवांश यादव भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव का रहने वाला था. शनिवार को वह अपने दादा सुनील यादव के साथ बाइक पर बैठकर भिंड की ओर जा रहा था. दोनों नेशनल हाईवे 719 से होकर गुजर रहे थे.

बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक देहात थाना क्षेत्र में कुंवारी नदी के पास पहुंची, हाईवे पर मौजूद एक कार के चालक ने अचानक कार का गेट खोल दिया.

कार का गेट खुलते ही बाइक उससे टकराने से बचने की कोशिश में असंतुलित हो गई. संतुलन बिगड़ने से बाइक पर बैठा चार साल का देवांश सड़क पर गिर पड़ा.

देवांश के सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहा एक डंपर उसके ऊपर से गुजर गया. हादसा इतना गंभीर था कि देवांश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक चला रहे उसके दादा सुनील यादव भी घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

हादसे के बाद जिस कार का गेट अचानक खोला गया था, उस पर बीजेपी के पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के नाम की नेम प्लेट लगी हुई मिली.

हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार किसी बीजेपी नेता की है या नहीं. देहात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार और डंपर दोनों को जब्त कर लिया है.

मामले में चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कार का गेट अचानक खुलने की वजह से बाइक असंतुलित हुई और उसी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी किसकी है. वहीं, इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"