देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी। वहीं, पूर्वोत्तर तथा पश्चिमी क्षेत्रों में भी और अधिक वर्षा होने के आसार जताए हैं।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह से दोपहर के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यह सिलसिला रात में भी जारी रह सकता है। इस दिन यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32-34 डिग्री सेल्सियस और 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 29 और 30 जुलाई को भी यही स्थिति रह सकती है। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ ने ‘कारगिल युद्ध’ के नायकों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल ये खबर भी पढ़े : रक्षा मंत्री राजनाथ ने ‘कारगिल युद्ध’ के नायकों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल

उल्लेखनीय है कि राजधानी में आज कहीं मध्यम और कहीं पर झमाझम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई और पिछले एक-दो दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे यहां के लोगों को आज राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के आस-पास के इलाकों में एक गहरा दबाव बना हुआ था। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज दोपहर के आसपास बालासोर तथा कैनिंग के बीच पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों को पार करने की बहुत संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 28 से 31 जुलाई के बीच, 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 28 से 29 जुलाई और 1-2 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में व्यापक बारिश होने के आसार हैं।

मध्य भारत के पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 जुलाई और 30 जुलाई-1 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है जबकि छत्तीसगढ़ 29 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान और 29 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वी भारत के बिहार में 28 जुलाई और 1-2 अगस्त के दौरान ओडिशा में व्यापक बारिश होने की संभावना है जबकि 28 जुलाई को ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में अगले छह दिनों तक कहीं पर छिटपुट तो कहीं पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

पश्चिम भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले छह दिनों के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में भी कहीं-कहीं पर 28-31 जुलाई तो कहीं पर 01 अगस्त तक भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसी दौरान इन क्षेत्रों में तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 28 जुलाई को गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश (21 सेमी), ओडिशा में बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी), हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"