कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में रविवार को सड़क किनारे बैठी एक वृद्धा की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार घायल महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 71 वर्षीय नन्हकी रविवार दोपहर एक सत्संग कार्यक्रम से लौट रही थीं। पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के पास एक स्कूल के बाहर वह सड़क किनारे बैठी थीं। इसी दौरान एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने ब्रेक लगाने के दौरान नियंत्रण खो दिया और कार वृद्धा से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आईवीएफ संतान प्राप्ति की एक नैसर्गिक प्रक्रियाः डॉ एकिका सिंह ये खबर भी पढ़े : आईवीएफ संतान प्राप्ति की एक नैसर्गिक प्रक्रियाः डॉ एकिका सिंह

हादसे के बाद कार सवार घायल वृद्धा को तत्काल पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार सवार वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक...
उत्तर प्रदेश 

पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और इलाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

खंडवा में आज होगा 'बलराम कृषि महोत्सव', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे किसानों से संवाद

इंदौर। मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला...
मध्य प्रदेश 
खंडवा में आज होगा 'बलराम कृषि महोत्सव', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे किसानों से संवाद

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का कमिश्नरेट पुलिस ने...