लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा करते हुए 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने साझा आपराधिक साजिश के तहत किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, विभिन्न स्थानों पर रखा और होटल में उसके साथ दुष्कर्म कराया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो. मुश्ताक, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रयागराज में भारी बारिश के बीच चेतावनी, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में भारी बारिश के बीच चेतावनी, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

ऐसे सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता ने थाना मोहनलालगंज में सूचना दी कि उसकी करीब 16 वर्षीय ननद 17 जुलाई को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।23 जुलाई को परिजनों को जानकारी मिली कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे और अपने घर में रखा था। जब परिजन वहां पहुंचे तो पीड़िता ने बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच राबिया और उसके पति विनोद उसे बाइक से पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए, जहां उसे कमरे में रखा गया। वहीं राबिया ने अपने परिचित द्वारिका रैदास से उसकी मुलाकात कराई, जिसने तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सूचना के आधार पर थाना मोहनलालगंज में बीएनएस की धारा 137(2), 61(2), 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

किसान पथ के पास दबोचे गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। विवेचना, साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 26 जुलाई को किसान पथ के पास पूरनपुर गांव से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जांच में क्या आया सामने

पुलिस की विवेचना में सामने आया कि मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास ने अन्य आरोपियों के सहयोग से पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए।जांच में यह भी पाया गया कि विनोद रावत, दुर्गेश रावत और खुशबू ने साझा आपराधिक मंशा के तहत किशोरी को बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाया, अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बंधक बनाकर रखा और मुख्य आरोपी की मदद की।वहीं राबिया ने पीड़िता को होटल में ठहराने, मुख्य आरोपी को बुलाने और अपराध को अंजाम दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर गंभीर अपराध को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

द्वारिका रैदास (70 वर्ष) निवासी असरफ नगर, डुढ़वा, थाना बिजनौर, लखनऊ

विनोद रावत (20 वर्ष) निवासी गदियाना, थाना मोहनलालगंज

दुर्गेश रावत (26 वर्ष) निवासी गदियाना, थाना मोहनलालगंज

खुशबू (23 वर्ष) पत्नी दुर्गेश रावत

राबिया (18 वर्ष) पत्नी विनोद रावत

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश रावत के खिलाफ पहले भी मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास के खिलाफ भी नगराम थाने में मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के थमने का असर...
कारोबार 
अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो...
हिमाचल 
हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी अब तेजी से उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूरत पूरी तरह...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर घिरा पेंटागन, युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैनिक और 624 घायल....

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन को तीखी आलोचना के बाद ईरान युद्ध में हताहत और घायल सैनिकों के डेटाबेस को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध के आंकड़ों पर घिरा पेंटागन, युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैनिक और 624 घायल....

उत्तर प्रदेश

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और इलाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल