असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

करीब 48,742 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी अब तेजी से उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूरत पूरी तरह से बदल गई है।

खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है, वहीं घरों, सड़क, विद्यालयों में पानी के साथ आई मिट्टी की गाद से एक नई चुनौती उत्पन्न हो गई है।

भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक के साथ पकड़ा गया प्रतिबन्धित संगठन 'वारिस पंजाब दे' का सदस्य ये खबर भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक के साथ पकड़ा गया प्रतिबन्धित संगठन 'वारिस पंजाब दे' का सदस्य

प्रभावित नागरिकों की आंखों में एक शून्यता देखने को मिल रही है। सरकार हर संभव कदम उठाने का लगातार दावा कर रही है, बावजूद हालात ने एक नई चुनौती उत्पन्न कर दी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के 26 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में दो और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इस तरह राज्य में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 68 हो गई है। असम में धनसिरी (नुमालीगढ़)नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार रात सोशल मीडिया के जरिए बताया कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद राज्य के सभी मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर स्थिति का आकलन करेंगे।

बाढ़ से वर्तमान में कुल नौ जिले अभी भी बुरी तरह से प्रभावित हैं, जिसमें चराईदेव, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, होजाई, कामरूप, नगांव, कामरूप (मेट्रो) एवं डिब्रूगढ़ जिला शामिल हैं।

बाढ़ से नौ जिलों के 24 राजस्व मंडलों के कुल 763 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 524733 आबादी एवं 48742.09 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए कुल 109 राहत शिविर एवं 245 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 345 शिविर स्थापित किए हैं। राहत शिविरों में 37724 लोग आश्रय लिए हुए हैं। राहत वितरण केंद्रों पर 153833 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

बाढ़ के पानी से 26 जुलाई को भी चराईदेव जिले में दो शव बरामद हुए। बाढ़ से प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 88240 दर्ज हुई है, जिसमें बड़े 45895, छोटे 26335 एवं मुर्गी-पालन 16010 दर्ज हुए हैं।

इस बीच बाढ़ के पानी में कुल 26512 जानवर बह गए। चराईदेव जिले में 9973 एवं शिवसागर जिले में 165395 पशु पानी में बह गए हैं।

26 जुलाई तक बाढ़ के पानी में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की कुल संख्या 579 बतायी गई है, जिसमें जोरहाट में 19 एवं शिवसागर में 560 हैं। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की कुल संख्या 1560 है।

जिसमें जोरहाट जिले में 60 एवं शिवसागर जिले में 1500। आंशिक रूप से पक्का क्षतिग्रस्त मकानों की कुल संख्या 51 है। जिसमें जोरहाट जिले में 06 एवं शिवसागर जिले में 45 है।

क्षतिग्रस्त अन्य मकानों में शिवसागर जिले में 250 झोपड़ियां, अन्य मवेशी शेड की कुल संख्या 792 है। जिसमें शिवसागर जिले में 250 और जोरहाट जिले में 12 बताई गई है।

राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है।

इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार ने कुल 152 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान 36 नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। वहीं राहत कार्य को तेज करने के लिए दो हेलीकॉप्टर को भी तैनात किया गया है।

बाढ़ प्रभावितों के बीच राज्य सरकार की ओर से चावल (क्विंटल में): 3302.548, दाल (क्विंटल में): 590.998, नमक (क्विंटल में): 177.3761, मस्टर्ड ऑयल/सरसों का तेल (लीटर में): 17735.95 साथ ही पशुओं का चारा - गेंहूं का चोकर (क्विंटल में): 446.24 और पशुओं का चारा - चावल का चोकर (क्विंटल में): 146.21 राहत सामग्री बांटी गई।

बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत के लिए सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी