पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
सफेद कार से आए हमलावर वारदात के बाद फरार
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात हुई फरीदाबाद के युवक की हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी आरती सिंह ने कई टीमें गठित कर दी है। टीमें लगातार छापा मारी कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार हरियाणा के जनपद फरीदाबाद थाना चंदावली क्षेत्र के दयालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अरुण सिंह(32 ) की पांचाल घाट पर गोली मार कर हत्या कर दी गई।
वह अपनी पत्नी राखी और 2 वर्षीय बेटे जयंत के साथ 24 जुलाई को कार से यात्रा पर निकला था। वह बनारस से फर्रुखाबाद होते हुए आगरा जा रहा था। रविवार देर रात अरुण सिंह पांचाल घाट पुलिस चौकी के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पंकज चौहान के किराना स्टोर पर रुका।
ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिलवह कोल्ड ड्रिंक और बच्चे के लिए चॉकलेट लेने दुकान पर गया था। इसी दौरान पीछे से सफेद कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और नजदीक से अरुण सिंह के सिर में दो गोलियां मार दीं।
गोली लगते ही अरुण सिंह मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मसेनी चौराहे की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी और कादरी गेट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
वहीं एंबुलेंस से घायल अरुण सिंह को पत्नी राखी और पुलिसकर्मी सुरेंद्र पाल द्वारा लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि मृतक अरुण सिंह एक प्लाटिंग कंपनी में कार्यरत था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
सीओ सिटी अभय वर्मा ने मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
इस खबर को शेयर करें। वही दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमें गठित की है।जो लगातार छापा मार रही है।
एसपी आरती सिंह ने दावा किया है कि घटना का खुलासा शीघ्र कर दिया जाएगा। वही मृतक का शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंच गए है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
