गायत्री शक्ति पीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व
बस्ती - गायत्री शक्ति पीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व आधात्मिक, अनुशासन और मानवता का मागर्दर्शक पर्व है | इसे 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को शक्ति पीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा जिसके अंतर्गत निम्न कार्यक्रम होंगे - 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ होगा, दिन में महिलाये व रात्रि में पुरुष कार्यकर्ता जप करेंगे,29 जुलाई 2026 दिन बुद्धवार को प्रातः 7 बजे अखंड जप का समापन होगा,29 जुलाई दिन बुद्धवार को प्रातः 8 बजे से यज्ञ एवं विवध संस्कार होंगे | अपरहान 3 बजे से संगीत ,उद्बोधन, पर्व पूजन ,दीपयज्ञ ,पुष्पांजलि, सामूहिक सहभोज (भंडरा) के साथ समापन होगा !
उन्होंने समस्त जनपदवासियो से इस पावन पर्व के समस्त कार्यक्रम में सपरिवार ईस्ट मित्रो सहित पहुँचने का आवाहन भी किया है ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
