औरैया में अनोखा मामला: अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद जिंदा घर लौटा युवक

मृतक के जिंदा लौटने से उठा बड़ा सवाल, जिसका किया अंतिम संस्कार आखिर वह कौन था?

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस के सामने अब 'असली शव' की गुत्थी
  • पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की 

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस के साथ-साथ पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया। जिस व्यक्ति को मृत मानकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह तीन दिन बाद जिंदा अपने घर लौट आया। मृतक के सकुशल वापस लौटने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर जिस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह किसका था। पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है।

मामला सैदपुर गांव का 
दरअसल अजीतमल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पर भीखेपुर बाजार के पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम के जर्जर होटल के खंडहर के पास कई दिन पुराना एक अज्ञात शव मिला था। शव का आधा चेहरा क्षतिग्रस्त होने से उसकी पहचान मुश्किल थी। इसके बावजूद सैदपुर गाँव निवासी दशरथ सिंह और गांव के कुछ लोगों ने शव की पहचान भाई कमल सिंह के रूप में कर दी। इसी आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद ये खबर भी पढ़े : 72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

इस बीच पुलिस ने कमल सिंह की पत्नी सुनीता को पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले खेत को लेकर पति से विवाद हो गया था। गुस्से में उन्होंने कमल सिंह से कहा था कि जब तक 2 लाख रुपये की व्यवस्था न हो जाए, तब तक घर न लौटें। इसके बाद कमल सिंह घर छोड़कर चले गए थे। वह मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं और हाल ही में नौकरी की तलाश में नोएडा गई थीं। वहीं उन्हें पति की मौत की सूचना मिली। गांव पहुंचने तक अंतिम संस्कार हो चुका था।

पूछताछ के दौरान सुनीता ने पुराने मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। एक नंबर पर बात होने के बाद कमल सिंह से संपर्क हो गया। पत्नी से पूरी घटना जानने के बाद कमल सिंह शनिवार देर शाम गांव पहुंच गए। उन्हें जीवित देखकर परिजन और ग्रामीण दंग रह गए।

कमल सिंह ने बताया कि वह पहले पानीपत में मुर्गी फार्म पर काम करते रहे, फिर ट्रक हेल्पर बने और बाद में ग्वालियर में प्लंबिंग का काम करने लगे। काम के दौरान सीढ़ी से गिरने पर उनका पैर टूट गया। उन्होंने कई बार पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर ब्लॉक होने के कारण बात नहीं हो सकी। पत्नी का संदेश मिलने पर ही उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने रविवार को बताया कि मृतक कमल सिंह के जीवित मिलने के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात शव की वास्तविक पहचान कराने और पहचान में हुई चूक की जांच के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पत्नी से झड़प के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस व परिजनों की समझाइश के बाद देर रात सुरक्षित उतरा औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी से झड़प के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

भाजपा के पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, संघ और पार्टी में गहरा शोक 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा के पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, संघ और पार्टी में गहरा शोक 

प्रयागराज में भारी बारिश के बीच चेतावनी, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 74.51 मीटर दर्ज बाढ़ नियंत्रण विभाग अलर्ट, तटबंध सुरक्षित और लगातार निगरानी जारी प्रयागराज।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में भारी बारिश के बीच चेतावनी, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

सारनाथ को मिली वैश्विक पहचान, यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में किया शामिल

यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा   बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में वाराणसी।...
धर्म-आध्यात्म  उत्तर प्रदेश 
सारनाथ को मिली वैश्विक पहचान, यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में किया शामिल

औरैया में अनोखा मामला: अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद जिंदा घर लौटा युवक

पुलिस के सामने अब 'असली शव' की गुत्थी पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की  औरैया। उत्तर प्रदेश के...