भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक के साथ पकड़ा गया प्रतिबन्धित संगठन 'वारिस पंजाब दे' का सदस्य

- नेपाल से भारत में प्रवेश करा रहे तीन स्थानीय नागरिक भी हिरासत में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। रूपईडीहा सीमा क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की सतर्कता से एक अमेरिकी नागरिक के साथ प्रतिबंधित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही भारत में इनको प्रवेश करा रहे तीन स्थानीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है। मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए मुख्य आरोपित की पहचान प्रतिबंधित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े विक्रमजीत सिंह निवासी रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह वर्ष 2023 में अजनाला थाने पर हुए चर्चित हमले के मामले में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह नेपाल में कथित रूप से फर्जी पहचान और दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। दूसरे की पहचान मनवीर सिंह ढिल्लों के रुप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के मोगा का निवासी था और इन दिनों अमेरिका का नागरिक है। इन दोनों को नेपाल के रास्ते बिना वैध भारतीय वीजा के सीमा पार करते हुए पकड़ा गया। हालांकि इनके साथ मौजूद मनवीर की पत्नी और बच्चे के आवश्यक वैध यात्रा दस्तावेज सही पाए गए। निर्धारित इमीग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नियमों के अनुरूप प्रवेश की अनुमति दे दी गई।

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग ये खबर भी पढ़े : दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस ने उन तीन स्थानीय लोगों को भी हिरासत में लिया है जिन पर अवैध सीमा पार कराने और परिवहन की व्यवस्था कराने का आरोप है। इनमें सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय तथा वाहन चालक राहुल कुमार शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी सक्षम अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय थाना के सूत्रों ने खबर की पुष्टि की है और फोटो व वीडियो भी जारी हुए हैं। वहीं एसएसबी, स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें सभी आरोपियों से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सीमा पार गतिविधियों में उनकी क्या भूमिका रही है। भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी लगातार और अधिक सख्त की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

ग्लास्गो।स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित हाइड्रो एरिना में गुरुवार रात रंगों, रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के...
खेल 
रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

उत्तर प्रदेश

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सरीला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित योनैक्स-सनराइज अखिल भारतीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक