ईरान युद्ध के आंकड़ों पर घिरा पेंटागन, युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैनिक और 624 घायल....

डेटा में गड़बड़ी को अस्थायी तकनीकी व्यवधान बताया गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन को तीखी आलोचना के बाद ईरान युद्ध में हताहत और घायल सैनिकों के डेटाबेस को अपडेट करना पड़ा।

शनिवार को इसमें 140 और घायल सैनिकों और पिछले हफ्ते ईरानी हमलों में मारे गए चार सैनिकों के नाम जोड़े गए। अपडेट डेटाबेस के अनुसार, 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से 18 सैनिक मारे गए और 624 सैनिक घायल हुए हैं।

सीएनएन और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,ताजा बदलाव में पेंटागन ने डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम में मृतकों और घायल सैनिकों के लिए एक नई ट्रैकिंग कैटेगरी "ओवरसीज ऑपरेशन्स" जोड़ी है।

मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके ये खबर भी पढ़े : मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके

पिछले हफ्ते पेंटागन को मीडिया और सांसदों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।सीनेट की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के 12 डेमोक्रेटिक सांसदों ने गुरुवार को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पत्र लिखकर इस बारे में जवाब मांगा था।

रक्षा विभाग के कार्यवाहक प्रेस सचिव जोएल वाल्डेज ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में कहा था कि वेबसाइट पर डेटा में अस्थायी रुकावट के कारण सही संख्या नहीं दिख रही।

इस बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले डेटाबेस की गड़बड़ी का खुलासा किया था। इस पर पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने गुरुवार को एक्स पर साझा किए गए एक बयान में सफाई दी थी।

उन्होंने इसके लिए डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम में साइट की गलतियों के लिए अस्थायी डेटा व्यवधान को जिम्मेदार ठहराया था। पार्नेल ने न्यूयॉर्क टाइम्स की आलोचना भी की थी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी