होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हमले तो रुक गए हैं पर होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। होर्मुज में एक तेल टैंकर के बारूदी सुरंग से टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ है।

अमेरिका ने फिलहाल ईरान के खिलाफ अपने हमले रोक दिए हैं। तेहरान को भी लगभग दो सप्ताह की बमबारी के बाद इस इलाके में अपने जवाबी हमले रोकने पड़े हैं।

अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना के पास गोला-बारूद कम होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील ये खबर भी पढ़े : इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई का कहना है कि अमेरिका पूर्व की बातचीत के अपघात कर चुका है। बावजूद इसके तेहरान और वाशिंगटन मध्यस्थों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

ईरान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा एक तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद धमाके का शिकार हो गया।

यह टैंकर ईरानी अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी कर आगे बढ़ रहा था। होर्मुज में यह घटना दो दिनों की शांति के बाद हुई है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने रविवार को कहा कि ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार 13वीं रात अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप प्रशासन ने कूटनीतिक प्रयासों को देखते हुए अनिश्चित समय तक हमले रोकने का फैसला किया है।

उधर, पाकिस्तान, कतर और मध्य पूर्व के अन्य देश अमेरिका और ईरान को फिर शांति की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

ईरानी सेना ने भी कहा कि उसने मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों पर जवाबी हमले रोक दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एआई निर्मित कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

इनमें अमेरिका की सैन्य ताकत को दिखाया गया है और उसे "दुनिया का रक्षक" बताया गया है। यह तस्वीरें अमेरिका की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को भी रेखांकित करती हैं।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के थमने का असर...
कारोबार 
अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो...
हिमाचल 
हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी अब तेजी से उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूरत पूरी तरह...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर घिरा पेंटागन, युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैनिक और 624 घायल....

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन को तीखी आलोचना के बाद ईरान युद्ध में हताहत और घायल सैनिकों के डेटाबेस को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध के आंकड़ों पर घिरा पेंटागन, युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैनिक और 624 घायल....

उत्तर प्रदेश

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और इलाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल