इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

हमास अब भी गाजा के शेष हिस्सों में मौजूद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अब हमास के लिए 07 अक्टूबर 2023 जैसी बड़े पैमाने की घुसपैठ दोहराना संभव नहीं रह गया है, हालांकि संगठन अब भी गाजा के शेष हिस्से में मौजूद है और उसकी कुछ सैन्य क्षमता बरकरार है।

आईडीएफ के सेंट्रल कमांड प्रमुख मेजर जनरल एवी ब्लुथ ने 99वीं डिवीजन के कमांडर के पदभार ग्रहण समारोह में कहा कि उत्तरी गाजा के पास से देखा जा सकता है कि सेना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और अब गाजा के 60 प्रतिशत से ज्यादा इलाके पर उसका नियंत्रण है।

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब ये खबर भी पढ़े : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

उन्होंने कहा कि गाजा सीमा से सटे इजरायली समुदायों की सुरक्षा के लिए दो डिवीजनों की तैनाती की गई है और अब पहले जैसी घुसपैठ का खतरा नहीं रहा।

हालांकि ब्लुथ ने स्वीकार किया कि हमास अब भी गाजा के शेष हिस्से पर नियंत्रण बनाए हुए है और उसके पास कुछ सैन्य क्षमताएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का इजरायल को नष्ट करने का उद्देश्य अब भी नहीं बदला है।

इससे पहले, मई में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा के 70 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने का निर्देश दिया था।

अक्टूबर 2025 में लागू युद्धविराम के समय आईडीएफ के नियंत्रण में लगभग 53 प्रतिशत गाजा था, जबकि शेष 47 प्रतिशत क्षेत्र हमास के नियंत्रण में था, जहां गाजा की लगभग पूरी आबादी निवास करती है।

इजराइल के इस दावे के बीच गाजा में संघर्ष जारी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार स्थायी युद्धविराम तथा मानवीय सहायता बढ़ाने की अपील कर रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

धमतरी। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अलग-अलग दिनों में 10 से 12 विद्यार्थियों को कक्षाओं में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर काटा,...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ