धमतरी में विदेशी डेबिट कार्ड से ₹3.20 करोड़ की संदिग्ध निकासी, ED और SIA की जांच तेज

ED और SIA ने बैंक रिकॉर्ड व CCTV फुटेज किए जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम से 3.20 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसकी जांच राज्य की विशेष जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय कर रही है।

यह मामला देश में चल रहे करीब 90 से 95 करोड़ रुपये के संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। विदेशी फंडिंग से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेनदेन मामले में जांच एजेंसी एसआईए को बड़ा सुराग मिला है।

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान ये खबर भी पढ़े : बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

जांच एजेंसी एसआईए को टिकरापारा धमतरी स्थित सुंदरगंज चर्च के पास एयू स्माल फाइनेंस बैंक के एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड से तीन करोड़ 20 लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिला है, जो जांच एजेंसी के लिए एक नया सुराग है।

इसके बाद जांच एजेंसी ने इस एटीएम को जांच के दायरे में लिया है। बैंक से ट्रांजेक्शन संबंधी पूरा रिकार्ड और सीसीटीवी फुटेज एजेंसी ने अपने कब्जे में ले लिया है।

यह जानकारी सार्वजनिक होने के बाद धमतरी में इसे कई एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है और लोगों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है।

जांच एजेंसी के सूत्रों व शहर में चर्चा के अनुसार धमतरी स्थित चर्च के पास स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक के एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड का उपयोग कर करीब 3200 बार 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई है।

निकासी के माध्यम से यहां से कुल तीन करोड़ 20 लाख रुपये निकाली गई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस लेनदेन का संबंध किस नेटवर्क से है और निकाली गई राशि का उपयोग किन गतिविधियों में किया गया।

जिस एटीएम से निकासी हुई है, वह सुंदरगंज चर्च से करीब 15 से 20 मीटर की दूरी पर है। इस वजह से जांच एजेंसियां पूरे मामले को विदेशी फंडिंग की व्यापक जांच से जोड़कर देख रही हैं और इससे जुड़े अन्य संभावित लिंक भी खंगाल रही हैं।

चर्चा है कि कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसियों को जिस व्यक्ति की तलाश है, वह मौके पर नहीं मिला और फरार हो गया है एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी तलाश जारी रखे हैं।

एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं विदेशी फंडिंग की रकम किन माध्यमों से यहां तक पहुंची है।

एयू स्माल फाइनेंस बैंक, धमतरी के प्रबंधक मिस्टर जेकब ने आज जानकारी दी है कि टिकरापारा के एटीएम से राशि आहरण को लेकर जांच चल रही है। यहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं फुटेज ब्रांच की ओर से भेज दिए गए हैं।

आगे की जांच उच्च स्तर पर की जा रही है। जबकि शैलेन्द्र पांडेय, एएसपी धमतरी ने बताया है कि शहर के टिकरापारा स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक के एटीएम से तीन करोड़ 20 लाख रुपये की राशि विदेशी डेबिट कार्ड से निकासी संबंधी किसी तरह की जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जांच के अनुसार, नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच विदेशी डेबिट कार्डों के माध्यम से भारत में लगभग 95 करोड़ रुपये लाए गए। छत्तीसगढ़ के धमतरी और बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में ही करीब 6.5 करोड़ रुपये एटीएम से निकाले गए हैं।

ईडी की जांच में सामने आया है कि इस पैसे का इस्तेमाल 'द टिमोथी इनिशिएटिव' नामक संगठन की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो भारत में विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं है।

यह मामला देश में चल रहे करीब 90 से 95 करोड़ रुपये के संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। यह निकासी अमेरिका के 'ट्रुइस्ट बैंक' से जुड़े विदेशी डेबिट कार्डों के जरिए रेगुलेटरी सिस्टम को दरकिनार कर की गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

धमतरी। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अलग-अलग दिनों में 10 से 12 विद्यार्थियों को कक्षाओं में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर काटा,...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ