धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

जिन विद्यार्थियों को काटा गया, उन्हें रैबीज के टीके लगाए गए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अलग-अलग दिनों में 10 से 12 विद्यार्थियों को कक्षाओं में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर काटा, तो विद्यार्थियों व शिक्षकों की चिंता बढ़ गई।

काटने वाले छात्र को कुछ माह पहले कुत्ता ने काटा था, ऐसे में छात्र को हाइड्रोफोबिया की आशंका के चलते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इधर जिन-जिन विद्यार्थियों को छात्र ने काटा है, उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है, ताकि किसी तरह अनहोनी न हो। इधर डाक्टरों का कहना है कि छात्र में हाइड्रोफोबिया का किसी तरह लक्षण नहीं है। छात्र पूरी तरह से ठीक है। यह शरारत लग रही है।

कुरूद बीएमओ डा जेपी दीवान से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौटी में कक्षा 11वीं के एक छात्र द्वारा स्कूल में कक्षाओं में प्रवेश कर पिछले तीन से चार दिनों के भीतर 10 से 12 विद्यार्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर काटने की सूचना मिली।

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में दहशत फैल गया। शिक्षकों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुरूद अस्पताल में दी, तो काटने वाले छात्र को अस्पताल लाया गया। पूरी तरह से छात्र की जांच की गई।

छात्र में किसी तरह हाइड्रोफोबिया का लक्षण नहीं मिला। इस छात्र को तीन माह पहले एक कुत्ता ने काटा था। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर काटने वाले छात्र को जिला अस्पताल धमतरी में रिफर किया गया है।

छात्र को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में सुरक्षा में रखा गया है। छात्र के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं है। छात्र सामान्य ढंग से खाना खा रहा है और पानी पी रहा है। इससे स्पष्ट है कि छात्र सुरक्षित है।

हालांकि छात्र ने स्कूल में अन्य बच्चों को काटा है, यह शरारती लग रहा है। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर जिन विद्यार्थियों को उस छात्र ने काटा है, सभी को रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया है।

सभी छात्र सुरक्षित है। हालांकि कुछ बच्चों व पालकों में थोड़ा डर बना हुआ है। कक्षा नवमीं व 11वीं समेत अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को छात्र ने काटा है। इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

धमतरी। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अलग-अलग दिनों में 10 से 12 विद्यार्थियों को कक्षाओं में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर काटा,...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ