उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन
फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी एवं अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लैक इंफ्राटेक आईईसी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चार रंगों के डस्टबिनों के महत्व एवं उनमें डाले जाने वाले कचरे की सही जानकारी दी। बच्चों को गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरे का पृथक्करण विस्तार से समझाया गया। साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने विद्यालय, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
