बिजनौर के नरेंद्र कुमार बने उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष
परिषद की ओर से मनोनयन पत्र जारी कर संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी
रामनाथ सिंह
- सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद (पंजीकृत) द्वारा जनपद बिजनौर के ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी नरेंद्र कुमार, पुत्र ताहर सिंह को परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में परिषद की ओर से मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
मनोनयन पत्र में अपेक्षा व्यक्त की गई है कि नरेंद्र कुमार परिषद की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने, प्रदेशभर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन के विस्तार एवं विभिन्न कार्यक्रमों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
ये खबर भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देशप्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर नरेंद्र कुमार ने परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सस्ता गल्ला विक्रेताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
नरेंद्र कुमार के मनोनयन पर जनपद बिजनौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के सस्ता गल्ला विक्रेताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
