पहली तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा, पिछले साल से बेहतर रहे नतीजे

केनरा बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 4,856 करोड़ रुपये

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 10 हजार करोड़ रुपये पार कर दी

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दो फीसदी बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बेंगलुरु स्थित इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,752 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

केनरा बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 39,684 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 38,063 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली आय भी बढ़कर 32,957 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में 31,003 करोड़ रुपये थी।

जंतर-मंतर की घटना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला, सरकार दे जवाब: नाज़िया दानिश ये खबर भी पढ़े : जंतर-मंतर की घटना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला, सरकार दे जवाब: नाज़िया दानिश

बैंक ने बताया कि केनरा बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। अप्रैल-जून तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर कुल अग्रिमों का 1.57 फीसदी रह गईं, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2.69 फीसदी रही थीं। इसी तरह पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए यानी फंसा हुआ कर्ज घटकर 0.36 फीसदी रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 0.63 फीसदी था।

केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 10 हजार करोड़ रुपये को पार कर गई। इसमें 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। कुमार ने कहा कि बैंक की शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 10,215 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 9,009 करोड़ रुपये थी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का राजग सांसदों ने किया स्वागत

दरभंगा के भाजपा सांसद ने मिथिला की पारंपरिक पाग पहनाई नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद...
राष्ट्रीय 
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का राजग सांसदों ने किया स्वागत