दिल्ली के राजघाट पहुंच कर सोनम वांगचुक व उनकी पत्नी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद सोमवार को पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने पत्नी गीतांजलि अंगमो के साथ राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोनम वांगचुक ने पत्रकारों से कहा, "मैं आंदोलन समाप्त होने के बाद बापू के प्रति आभार जताना चाहता था। साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन में हिस्सा लेनेे वाले सभी देशवासियों को भी धन्यवाद देता हूं। उन्हें यह संदेश देना चाहता हूं कि गांधी जी के दिखाए रास्ते आज भी उतने ही प्रासंगिक और सही हैं जितने 100 साल पहले थे। इसलिए अपना संकल्प पूरा करने के लिए शांति से अपील करनी चाहिए।"

'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले मोहम्मद इरफान से मिले राहुल गांधी, कहा- ऐसे युवा ही भारत की असली ताकत ये खबर भी पढ़े : 'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले मोहम्मद इरफान से मिले राहुल गांधी, कहा- ऐसे युवा ही भारत की असली ताकत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वांगचुक ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि एक बार इस्तीफा स्वीकार हो जाए, फिर इसका नतीजा सकारात्मक होगा और देश में सार्थक बदलाव की शुरुआत होगी। स्वस्थ बातचीत और आपसी सम्मान से ही सही नतीजे पर पहुंच सकते हैं। बेहतर सोच-विचार के बाद देश उस सिस्टम को अपनाए जो उसके लिए सबसे अच्छा हो।

उल्लेखनीय है कि वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 37 दिनों तक चले सीजेपी के छात्र आंदोलन के दौरान 26 दिनों तक अनशन रखा था। इसी बीच अस्वस्थ होने के कारण उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आज उनको छुट्टी मिल गई।

प्रदर्शन नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर था जिसके बाद गत शनिवार को शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही सीजेपी ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए देश के शिक्षा और परीक्षा सिस्टम में बदलाव की भी मांग की थी। छात्रों की इस मांग को लेकर भी सरकार न उन्हेें आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

लखनऊ। मंगलवार दारुलशफा स्थित नए विधायक आवास में को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी...