निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को  उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से विधायक से मांग किया गया कि निषाद समाज से जुड़े आरक्षण एवं जाति प्रमाण-पत्र के मुद्दे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचनाओं एवं शासनादेशों के अनुरूप निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति के अधिकार एवं प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही ओबीसी श्रेणी में जारी प्रमाण-पत्रों पर रोक लगाकर शासनादेशों का प्रभावी अनुपालन कराया जाए। विधायक से इस संबंध में सरकार के समक्ष विषय उठाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की गई।
प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर निषाद समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए यह ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी।  कहा कि निषाद समाज ने सदैव अनेक सांसद, विधायक, मंत्री दिये किन्तु निषाद समाज के दर्द को निषाद पार्टी के अलावा किसी ने नहीं सुना। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मराज निषाद, अजय निषाद, धनपत, यमुना निषाद, मनीष निषाद, प्रभात निषाद, हरि साहनी, ज्ञान प्रकाश, राम अनुज, बृजराज निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही...
राष्ट्रीय  राज्य 
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप...
उत्तर प्रदेश 