गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की आशंका, 12 में से 11 सवाल वायरल मैसेज से मिले

सर्जरी परीक्षा के 12 में से 11 सवाल व्हाट्सएप पर पहले से वायरल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू की 

अहमदाबाद। गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की तीसरे वर्ष की 'शल्य तंत्र-1' (सर्जरी) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका सामने आई है। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक संदेश में मौजूद अधिकांश सवाल परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर 'इम्पॉर्टेंट टॉपिक्स' के नाम से एक संदेश वायरल हुआ था। परीक्षा के दौरान जब प्रश्नपत्र का मिलान किया गया तो उसमें पूछे गए 12 प्रश्नों में से 11 सवाल उसी वायरल संदेश से मिलते-जुलते पाए गए। इसके बाद पेपर लीक की आशंका और गहरा गई।

राष्ट्रीय शोक के चलते एनएफएसयू कार्यक्रम स्थगित, अमित शाह के सभी कार्यक्रम टले ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय शोक के चलते एनएफएसयू कार्यक्रम स्थगित, अमित शाह के सभी कार्यक्रम टले

जूनागढ़ आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रोफेसर एवं यूनिवर्सिटी स्क्वॉड के सदस्य डॉ. अल्पेश जरसानिया ने बताया कि 20 जुलाई को उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। कॉलेज पहुंचने पर एक फैकल्टी सदस्य ने उन्हें व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे सवालों की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल उन सवालों का सत्यापन किया और पूरे मामले से विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन को अवगत कराया।

वहीं, गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक परीक्षा निदेशक एच.पी. झाला ने बताया कि सर्जरी विषय की परीक्षा राज्य के 26 कॉलेजों में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1,200 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद यह मामला विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का राजग सांसदों ने किया स्वागत

दरभंगा के भाजपा सांसद ने मिथिला की पारंपरिक पाग पहनाई नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद...
राष्ट्रीय 
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का राजग सांसदों ने किया स्वागत