मूड़घाट पर बम फेकने वाला फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थाना कोतवाली बस्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1),3(5) BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 व 3/25 आर्म्स एक्ट, 7 CLA एक्ट में फरार चल रहे/वांछित अभियुक्त इलहान पुत्र काजी सफातुल्लाह निवासी दरियाखां थाना कोतवाली जनपद बस्ती को आज सोमवार को झलकटिया चौराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 10.07.2026 को मूड़घाट पर बम फेकने के विवाद को लेकर थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1),3(5) BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 व 3/25 आर्म्स एक्ट, 7 CLA एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसमें उक्त अभियुक्त फरार चल रहा था ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
