सी.एम.ओ. ने किया 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सोमवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से  5 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उद्घाटन करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने कहा कि रक्तदान ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम दूसरे के जीवन रक्षा का माध्यम बनते हैं। 5 दिवसीय रक्तदान शिविर के पहल  की सराहना करते हुये सीएमओ ने कहा कि ऐसे अभियानों को और सक्रिय किये जाने की जरूरत है जिससे रक्त की कमी से किसी की जान न जाने पाये। पहले दिन 12 लोगों ने रक्तदान किया।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने सीएमओ का स्वागत करते हुये बताया कि क्लब द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जाते हैं। शिविर में चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने भी रक्तदान किया।  सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डा. श्यामनरायन चौधरी, राम दयाल चौधरी, के साथ ही डा. पी.के.  श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा,  विजय शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, डी.पी यादव,  विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी आदि ने योगदान किया। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही...
राष्ट्रीय  राज्य 
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप...
उत्तर प्रदेश 