सीबीएसई पूरक परीक्षा आज, 8 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

डीएम जसजीत कौर ने दिए निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन के निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता डीएम 

बिजनौर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा-12 पूरक परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 28 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर परेड ये खबर भी पढ़े : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर परेड

डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैठने की उचित व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित भंडारण, समयबद्ध वितरण और सुरक्षित संकलन की व्यवस्था पूरी पारदर्शिता के साथ करने पर जोर दिया।

उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नकल, अवैध गतिविधियों अथवा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के किसी भी प्रयास पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सीबीएसई एवं शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में 8 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई कक्षा-12 की पूरक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शरदपाल पाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही...
राष्ट्रीय  राज्य 
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश