कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार विभाग के चार राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति की
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और पुडुचेरी में विचार विभाग के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान में बताया कि आंध्र प्रदेश में थोडेटी संदीप ईश्वर, नगालैंड में एक्स. चोपिका सुमी, मणिपुर में ओइनाम रोमन सिंह और पुडुचेरी में डी. प्रदीश इरुदायराज को विचार विभाग का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
