स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

आईआईएससी बेंगलुरु में सी-डॉट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • स्वदेशी दूरसंचार अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्वदेशी दूरसंचार अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्थापना की है, जो उन्नत संचार तकनीकों पर शोध और विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बताया कि मंत्रालय के अधीन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (सी-डॉट) ने आईआईएससी और फाउंडेशन फॉर साइंस इनोवेशन एंड डेवलपमेंट (एफएसआईडी) के साथ मिलकर सीओई की स्थापना की है। समझौते के तहत यह केंद्र अकादमिक और उद्योग जगत को जोड़ते हुए 5जी एडवांस, 6जी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और एआई आधारित संचार प्रणालियों पर उच्च स्तरीय शोध करेगा।

लोकसभा मे जोरदार हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल ये खबर भी पढ़े : लोकसभा मे जोरदार हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल

सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि यह सहयोग भारत के दूरसंचार नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में एक रणनीतिक निवेश है। आईआईएससी की विश्वस्तरीय शोध क्षमता और सी-डॉट की विशेषज्ञता मिलकर भविष्य की संचार तकनीकों को विकसित करने में मदद करेगी।

आईआईएससी के इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो निलेश बी मेहता ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों और शोधकर्ताओं को सी-डॉट के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करने का अवसर देगी, जिससे नवाचार की गति तेज होगी।

एफएसआईडी के सीईओ ओमप्रकाश सुब्बाराव ने कहा कि यह सहयोग अकादमिक और उद्योग जगत को जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की वैज्ञानिक क्षमता और तकनीकी नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सी-डॉट ने इससे पहले आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर, आईआईटी गांधीनगर और आईआईटी रुड़की के साथ भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए हैं। आईआईएससी में नया केंद्र इस नेटवर्क का विस्तार है, जो भारत को अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीकों में वैश्विक नेतृत्व दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम राहत योजना की बैठक सम्पन्न

पीएम राहत योजना के तहत 7 दिनों के लिए 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज-जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम राहत योजना की बैठक सम्पन्न

संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन का किया अभिनंदन...
उत्तराखंड 