संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन: पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध
छात्रों पर कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सरकार को घेरा
- विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर जताया विरोध
नई दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और कथित पैलेट गन चलाने को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, धर्मेंद्र यादव, संजय राउत और किशोरी लाल शर्मा समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद रहे। विपक्षी नेताओं ने "चढ़ावा चोर गद्दी छोड़" जैसे नारे लगाए और एक बड़ा पोस्टर पकड़ा जिस पर 'ऑर्डर किसने दिया' लिखा था।
ये खबर भी पढ़े : कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह कब तक देश को जवाब नहीं देंगे। गृह मंत्री संसद से गायब हैं और विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध कर रहे हैं। विपक्ष यह स्पष्ट जवाब चाहता है कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और क्यों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोका गया।
विपक्षी सांसदों ने कहा कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल की घटनाएं गंभीर हैं और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
