रामगढ़ में एसआईआर अभियान सफल, 6.21 लाख मतदाता प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

1.34 लाख वोटर अप्रमाणित 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रामगढ़ जिले में चलाए गए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस अभियान के दौरान जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों बड़कागांव एवं रामगढ़ में मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन एवं अप्रमाणित प्रपत्रों के वर्गीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया गया।

डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को बताया कि जिले में कुल 7,55,455 मतदाता हैं। इनमें सभी 7,55,455 मतदाता गणना प्रपत्र मुद्रित किए गए तथा प्रपत्रों का वितरण किया गया। अभियान के दौरान 6,21,238 प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया गया। शेष 1,34,217 अप्रमाणित प्रपत्र का विस्तृत वर्गीकरण किया गया।

 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े :  झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

इन अप्रमाणित प्रपत्रों में 19,800 मृत मतदाता, 55,014 स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित, 12,437 पहले से अन्य स्थान पर नामांकित, 46,198 अनुपस्थित तथा 768 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं। इस प्रकार जिले के 100 प्रतिशत मतदाताओं का कवरेज सुनिश्चित किया गया है।

बड़कागांव विधानसभा का विस्तृत विवरण
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,90,873 मतदाता हैं। यहां 3,90,867 प्रपत्रों का वितरण किया गया तथा प्रपत्र डिजिटाइज किए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 75,167 वोटर अप्रमाणित दर्ज किए गए। जिनमें 10,344 मृत, 38,756 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 7,227 पहले से नामांकित, 18,472 अनुपस्थित एवं 368 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।

रामगढ़ विधानसभा का विस्तृत विवरण
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,64,582 मतदाता हैं। यहां 3,64,490 प्रपत्रों का वितरण किया गया तथा प्रपत्र डिजिटाइज किए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 59,050 वोटर अप्रमाणित दर्ज किए गए। जिनमें 9,456 मृत, 16,258 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 5,210 पहले से नामांकित, 27,726 अनुपस्थित एवं 400 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

असम बाढ़ में अब तक 75 से ज्यादा मौतें, 30 चाय बागानों में घुसा पानी

नगालैंड से बहकर आए मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री रामेश्वर तेली ने...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ में अब तक 75 से ज्यादा मौतें, 30 चाय बागानों में घुसा पानी

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील ने दिए 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा,जेएसडब्ल्यू स्टील के सज्जन जिंदल की दरियादिली ने मेरा दिल छू लिया गुवाहाटी। असम में आई विनाशकारी बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील ने दिए 5 करोड़ रुपये

निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपित राहुल शामराव को फिजी से भारत लाया गया

सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े मुनाफे का झांसा देकर लोगों से कराया था निवेश नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)...
राष्ट्रीय 
निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपित राहुल शामराव को फिजी से भारत लाया गया

राष्ट्रपति भवन में एक व आठ अगस्त का ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह स्थगित

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाला रस्मी गार्डों की...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति भवन में एक व आठ अगस्त का ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह स्थगित

उत्तर प्रदेश

खूंटी बाइपास और फोरलेन निर्माण में ढिलाई, भाजपा जिलाध्यक्ष ने गडकरी से लगाई गुहार

फोरलेन निर्माण एवं खूंटी बाइपास परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू कराने का आग्रह खूंटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष...
उत्तर प्रदेश 
खूंटी बाइपास और फोरलेन निर्माण में ढिलाई, भाजपा जिलाध्यक्ष ने गडकरी से लगाई गुहार

पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

बदायूं। समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावी टिकटों को लेकर समय-समय पर असहमति और नाराज़गी की चर्चाएं होती रही...
उत्तर प्रदेश 
पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?