असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील ने दिए 5 करोड़ रुपये

जेएसडब्ल्यू स्टील के सज्जन जिंदल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये ₹5 करोड़

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मुख्यमंत्री ने कहा,जेएसडब्ल्यू स्टील के सज्जन जिंदल की दरियादिली ने मेरा दिल छू लिया

गुवाहाटी। असम में आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए जहां सरकार पूरा जोर लगा रही है, वहीं प्रभावितों की मदद के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से सेलिब्रेटी, कंपनियां, सामाजिक संगठन एवं अन्य संगठन भी अपनी-अपनी तरफ से हाथ बढ़ा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी लगातार लोग आर्थिक अनुदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में जेएसडब्ल्यू स्टील की ओर से पांच करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया गया है।

इस कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार काे एक पोस्ट शेयर करते हुए जेएसड्ब्ल्यू स्टील की ओर से आर्थिक अनुदान दिए जाने का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सुबह, जेएसडब्ल्यू स्टील के सज्जन जिंदल की दरियादिली ने मेरा दिल छू लिया। उन्होंने बिना किसी को बताए या कोई सूचना दिए, भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) में ₹5 करोड़ ट्रांसफर किए।”

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उन्होंने कहा है कि हमें इस नेक काम के बारे में तब पता चला जब हमारी टीम आज फंड के बैंक स्टेटमेंट की समीक्षा कर रही थी। इसके लिए कोई घोषणा या बातचीत नहीं हुई थी, बस यह करुणा का एक शांत काम था।

असम के लिए यह गर्व की बात है कि उनकी सम्मानित माता, सावित्री जिंदल (जो ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमेरिटस हैं), हमारे राज्य से ही हैं। असम के लोगों की ओर से, मैं सज्जन जी की विनम्रता और उदारता के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। सीएमआरएफ में मिली हर एक पाई का इस्तेमाल असम की बाढ़ से प्रभावित हमारे लोगों की भलाई के लिए बहुत समझदारी और सावधानी से किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों से आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों से आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री के बारे में दिये बयान को लेकर उनके ही संसदीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश