रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत कई नेता त्यागपत्र की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री के बारे में दिये बयान को लेकर उनके ही संसदीय क्षेत्र रायबरेली में राजनीति गर्म हो गई है। गुरुवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर गलत बयानी का आरोप लगाते हुए उनके त्यागपत्र की मांग काे लेकर रायबरेली शहर में डाॅ अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया।

दरअसल रायबरेली के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री पर आरोप लगाए थे; इन आरोपों के बाद से ही भाजपा हमलावर है और उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं; इसे लेकर रायबरेली की भी राजनीति गर्म हो गई और राहुल गांधी से इस्तीफ़े की मांग होने लगी।

नवपदस्थ सीएमएस डॉ. चारू चन्दा का भव्य स्वागत  ये खबर भी पढ़े : नवपदस्थ सीएमएस डॉ. चारू चन्दा का भव्य स्वागत

गुरुवार को रायबरेली शहर के हाथी पार्क चौराहे पर अम्बेडकर प्रतिमा के पास राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। राज्यमंत्री ने राहुल गांधी को संविधान का अपमान करने वाला बताते हुए कहा कि उन्हें संसद में रहने का हक नहीं है,उन्हें तुरंत लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो देश विरोधी नारे लगे व हिंसा हुई, उसके पीछे राहुल गांधी हैं। जिनके बयानों व उकसाने का बाद प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गई।

वहां देश विरोधी गतिविधियों हुईं जिसके जिम्मेदार राहुल गांधी हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली में राहुल बैसाखियों के सहारे जीते हैं, वह अकेले कांग्रेस के दम पर चुनाव जीत नहीं सकते। राहुल गांधी जिस तरह व्यवहार कर रहे हैं, उससे वह कभी भी प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने जो बयान दिया है, वह न केवल निंदनीय है बल्कि संविधान का घोर अपमान है। उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए जिससे संसद की गरिमा बनी रहे। मंत्री के साथ धरने में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सात दिन पहले इलाईट चौराहे के समीप स्थित 'द मेड किचिन' रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

शाहिद कपूर का कबीर सिंह इसका बड़ा उदाहरण..इस किरदार को लेकर लोगों ने दी राय पिछले कुछ हफ्तों में देशभर...
मनोरंजन 
बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

बाबा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिया दिशा—निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

जेन Z की आवाज और पहचान की कहानी है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

जानिए क्यों जेन ज़ी फ्लॉड हीरोज़ को चुन रही है मुंबई। पिछले कुछ हफ्तों में एक बात स्पष्ट नज़र आई...
मनोरंजन 
जेन Z की आवाज और पहचान की कहानी है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

उत्तर प्रदेश

झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सात दिन पहले इलाईट चौराहे के समीप स्थित 'द मेड किचिन' रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

बाबा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिया दिशा—निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तरप्रदेश के जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत कलना गहरवार गांव में गुरुवार भोर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत