कांवड़ियों का मार्ग हो सुगम, किसी भी श्रद्धालु को न हो परेशानी: अंशिका दीक्षित

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश, कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें विभाग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंशिका दीक्षित ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पर जहां भी सड़क मरम्मत या पैचिंग का कार्य शेष है, उसे तत्काल पूरा कराया जाए ताकि कांवड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में एडीएम प्रशासन ने निर्माणाधीन पुलों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ियों के आवागमन के लिए सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालयों में संचालित वाहनों की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए, जिससे सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन  ये खबर भी पढ़े : गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पुलों के दोनों ओर तथा आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी कार्य पूर्ण होने के बाद जीपीएस युक्त फोटो भी उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में जनपद में चिन्हित 12 ब्लैक स्पॉट पर संकेतक, थर्मोप्लास्टिक मार्किंग, रंबल स्ट्रिप सहित सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्य पूरे करा दिए गए हैं।

उन्होंने सड़क सुरक्षा प्रवर्तन की जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 7,715 चालान, रेट्रो रिफ्लेक्टिंग टेप न होने पर 324 चालान, मानकों के अनुरूप न पाए गए 10 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, बिना फिटनेस वाले 264 वाहनों का चालान, स्पीड लिमिट डिवाइस न होने पर 324 व्यावसायिक वाहनों के चालान तथा मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 753 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन शिविर 04 अगस्त को

संत कबीर नगर,   30 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव ने सूचनार्थ अवगत कराया है उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन शिविर 04 अगस्त को

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण, एल्बेंडाजोल पर दी गई जानकारी

लखीमपुर-खीरी,30 जुलाई(तरुणमित्र)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों, मदरसों और सरकारी स्कूलों...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण, एल्बेंडाजोल पर दी गई जानकारी

डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

  संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना (DSDP) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का कराए इलाज

याचिका में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक के साथ पीड़ितों को मुआवजा देने की भी मांग नई दिल्ली। उच्चतम...
राष्ट्रीय 