खीरी में आयोजित एचआईवी/एड्स जन जागरूकता शिविर में 126 लोगों ने उठाया लाभ

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

​लखीमपुर-खीरी,30 जुलाई(तरुणमित्र)। प्रसिद्ध बीसवां मेले में गुरुवार को एक एचआईवी/एड्स जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर नगर पंचायत खीरी टाउन में आयोजित हुआ। बीसवां मेले जैसे बड़े आयोजनों में ऐसे शिविर लगाने से आम जनता तक स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता को आसानी से पहुंचाया गया।
 
​यह शिविर जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद रावत व डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन कुमार गुप्ता और डीपीटीसी अनुदीप वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मेले में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहाँ कुल 126 लोगों का पंजीकरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य टीम द्वारा 88 लोगों की एचआईवी व सिफलिस जांच, 84 लोगों का डिजिटल एक्स-रे और 72 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। इसके अलावा, टीबी की सटीक पहचान के लिए 16 संदिग्ध मरीजों के 'नाट सैंपल' भी एकत्र किए गए।
 
​शिविर को सफल बनाने में ग्रामीण विकास सेवा समिति (अंजू पाल व टीम) तथा चित्रांशु समाज कल्याण परिषद (जितेंद्र सिंह व टीम) जैसी सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। साथ ही चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह व डॉ. विनीता सिंह, फार्मासिस्ट अमीन अहमद, स्टाफ नर्स रचना वर्मा, एसटीएस आरिफ अली, एसटीएलएस संजय राय, काउंसलर शालिनी मिश्रा, सोनम सक्सेना, प्रियंका, रामप्रसाद, लैब टेक्नीशियन अमन मेहरोत्रा, अवधेश कुमार मिश्रा, रेहाना परवीन और प्रदीप कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। सभी के संयुक्त सहयोग से मरीजों को त्वरित परामर्श और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 राहत योजना की बैठक सम्पन्न

पीएम राहत योजना के तहत 7 दिनों के लिए 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 राहत योजना की बैठक सम्पन्न

संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन का किया अभिनंदन...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, गुलमोहर एन्क्लेव में होगा भव्य आयोजन

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, गुलमोहर एन्क्लेव में होगा भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर में बसपा की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय बैठक पूर्वांचल बसपा कार्यालय अकबरपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में बसपा की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान