बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा
आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही
संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा
बदायूं। ज़िले के दहगवां पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे।
ये खबर भी पढ़े : श्रावण में आस्था के मार्ग पर अव्यवस्था,बाबा पराशर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशानसंत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। पूर्व मंत्री
ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।
जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी।गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/2082809273038655870?s=20
कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है।प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
