डीपीआरए जिलाध्यक्ष राजीव ने नवनियुक्त निदेशकों को दी बधाई

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नत एवं स्थानांतरित हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ चिकित्सकों को नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने के निर्णय का डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी संघ ने स्वागत किया है।
डीपीआरए के प्रदेश प्रवक्ता एवं लखनऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने संगठन की ओर से नवीन पदों पर पदस्थापित हुए अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी।
डॉ. विवेक गुप्ता , निदेशक, लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय, डॉ. बृजेश कुमार सिंह , निदेशक, बलरामपुर चिकित्सालय,डॉ. मनमोहन आर्य , निदेशक ,बजट, स्वास्थ्य महानिदेशालय,डॉ. नरेंद्र देव शर्मा , निदेशक , पीएचसी, स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. खालिद रिजवान , निदेशक , परिवार कल्याण , स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. मोहम्मद अतहर , निदेशक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य महानिदेशालय , डॉ.अल्पना रानी , निदेशक, मानसिक रोग चिकित्सालय, बरेली।
प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि संगठन को यह पूर्ण विश्वास है कि इन सभी अनुभवी एवं कर्मठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक गुणात्मक सुधार आएगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय ,स्वास्थ्य भवन, से लेकर जनपद एवं जिला अस्पतालों तक की प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जन-उपयोगी बनेंगी।
उन्होंने बताया प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित, पारदर्शी और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी का मुख्य ध्येय है। सभी नवनियुक्त निदेशक अपनी दूरदर्शिता एवं कार्यकुशलता से स्वास्थ्य भवन एवं चिकित्सालयों की कार्यप्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
डीपीआरए संगठन आप सभी सम्मानित निदेशकों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगल कामना करता है। प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी एवं मरीजों के हित में डीपीआरए संगठन सदैव कंधे से कंधा मिलाकर अपना पूर्ण योगदान देता रहेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री...
राष्ट्रीय 
‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

प्रतापगढ़।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित...
पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 
झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से एनालॉग पनीर पनीर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एनालॉग...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 
झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं...
उत्तर प्रदेश 
जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

      बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में...
उत्तर प्रदेश 
बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक