दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक से टकराई नीलगाय, बाइक सवार युवक की मौत
ग्रामीण ने दी हादसे की जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। तेज रफ्तार से जा रही बाइक अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर मोहनलालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल की पहचान नौमीलाल पुत्र चंद्रिका प्रसाद 45 वर्ष निवासी धनुवासाड के रूप में की गई, गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर नीलगाय और अन्य आवारा पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
