मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

एएसपी बोले—तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, वाहन कब्जे में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तरप्रदेश के जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत कलना गहरवार गांव में गुरुवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। प्रयागराज की ओर से आ रहा सीमेंट से लदा कंटेनर (एमपी 19 जेडक्यू 9901) अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया और पलट गया। हादसे के समय घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 45 वर्षीय शिव प्रसाद गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 13 वर्षीय पुत्र रोहित ने उपचार के समय दम ताेड़ दिया।

सूचना मिलते ही विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर, सदर उपजिलाधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद भी आवागमन सामान्य रूप से संचालित होता रहा और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 31 जुलाई को होगा स्मृति गुरु सम्मान समारोह  ये खबर भी पढ़े :  31 जुलाई को होगा स्मृति गुरु सम्मान समारोह

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि कंटेनर के अनियंत्रित होकर घर में घुसने से हादसा हुआ, जिसमें पिता-पुत्र की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करते हुए नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

  संत कबीर नगर, 30 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना (DSDP) की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का कराए इलाज

याचिका में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक के साथ पीड़ितों को मुआवजा देने की भी मांग नई दिल्ली। उच्चतम...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का कराए इलाज

डीएम व एसपी द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कुबेरनाथ शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा,

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास के शुभारंभ अवसर पर...