31 जुलाई को होगा स्मृति गुरु सम्मान समारोह
लखनऊ। " भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय " और "भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन" के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के साथ पद्मभूषण डाॅ.कृष्ण नारायण रातंजनकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को कलामण्डपम प्रेक्षागृह में कुलपति की अध्यक्षता में किया जाएगा। ये जानकारी डॉ. सीमा भारद्वाज ने दी।
उन्होंने बताया समारोह में शहर के संगीत एवं कला जगत में विशिष्ट स्थान रखने वाले " भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय " के कलाकार गुरुजनों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. सीमा के मुताबिक,समारोह में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशोर चतुर्वेदी एवं उनके साथियों द्वारा भक्तिमय भजन प्रवाह प्रस्तुत किया जाएगा, जो उपस्थित श्रोताओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराएगा। इसके अलावा ,विख्यात नृत्यांगना विदुषी रेनू शर्मा के निर्देशन में उनके शिष्यों द्वारा मनोहारी कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा का सुंदर प्रदर्शन होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
