बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से जारी वोटिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान आज सुबह से जारी
- उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह से शांतिपूर्ण जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
