मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

जिले के 23 जोड़ों का कराया गया विवाह सम्पन्न

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जनपद में आज ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के तहत विकास खण्ड इकौना अन्तर्गत होटल ट्युलिप में 23 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसका मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं कलश की पूजा कर शुभारम्भ किया। इस दौरान विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया। योजनान्तर्गत आच्छादित लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था कराकर समाज में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये हैं।

WhatsApp Image 2026-07-30 at 6.36.17 PM

श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह स्मृति गेट का एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह स्मृति गेट का एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया लोकार्पण

इस अवसर पर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के विवाह करने में सक्षम नही है, आर्थिक बाधा के कारण दिक्कत आ रही थी, ऐसे पात्र गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार स्वयं के खर्च से कर रही है, जिससे उनके माता-पिता के ऊपर बोझ न पड़ सके है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए वरदान है, इससे निश्चित ही गरीबों को अपने बेटी की शादी के लिए अब चिन्तित नही होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि इसकी जिम्मेदारी नोडल विभाग/समाज कल्याण विभाग को सौंपी गयी है। जिसके माध्यम से पात्रों का चयन कर लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में सम्मिलित होने आये जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण एवं वर-वधुओं के परिवारीजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

सीडीओ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कोविड-19 के दौरान 108 बच्चों का सहारा बनी जिला बाल संरक्षण इकाई 

   बदायूँ। प्रदेश में कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के उनके भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु...
उत्तर प्रदेश 
कोविड-19 के दौरान 108 बच्चों का सहारा बनी जिला बाल संरक्षण इकाई 

माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

   बदायूं। माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम शेखूपुर, विकास खण्ड उझानी में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को...
उत्तर प्रदेश 
माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए तैयारियों की समीक्षा

बरेली। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 एवं श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम, निर्विघ्न और दुर्घटनामुक्त यात्रा सुनिश्चित करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 