आई सी टी प्रयोग से संविलियन गुलरा बंजारा स्कूल में सीखने में बच्चों क़ी दिख रही ललक

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

श्रावस्ती, 29 जुलाई, (तरुणमित्र)| हरिहरपुररानी विकास खंड में संविलियन विद्यालय गुलरा बंजारा में शिक्षक स्टॉफ द्वारा निरंतर प्रयोग किये जा रहे आई सी टी व स्मार्ट क्लास के संचालन के कारण बच्चों में सीखने क़ी ललक निरंतर बढ़ रही है विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को योगासन और सामान्य ज्ञान के लिए नियमित अखबार का वाचन कराया जाता है।उसके बाद बच्चों को नियमित रूप से स्मार्ट क्लास में बैठाकर कक्षाओं का संचालन किया जाता है, साथ ही स्कूल परिवेश का मनमोहक वातावरण बच्चों को अत्यंत भाता है। स्कूल परिसर में लगे विभिन्न प्रकार झूले बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

शैक्षिक रूप से बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी  कराई जाती है,जिसके परिणाम स्वरुप प्रतिवर्ष सर्वोदय विद्यालय परीक्षा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चे नियमित रूप से पास होकर निरंतर आगे बढ़ रहे है। साथ ही विद्यालय में अलग से नवोदय विद्यालय की तैयारी और श्रेष्ठा परीक्षा की तैयारी कराई जाती है,जिसमें संपूर्ण स्टाफ का अहम योगदान रहता है। विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाती है जिसके परिणाम स्वरुप बच्चे न्याय पंचायत से लेकर के प्रदेश स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। और बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी सहयोग लिया जाता है। बच्चों के अभिभावकों से निरंतर संवाद बच्चों की उपस्थिति में बड़ी अहम भूमिका निभाता है। दीक्षा, रीड एलॉन्ग और निपुण लक्ष्य ऐप बच्चों को ऑनलाइन सीखने में काफ़ी मदद करते है। बच्चों के आईसीटी प्रयोग से वे टेक्निकल रूप से सक्षम हो रहे हैं और कभी कभी स्वयं प्रोजेक्टर चला करके अपनी कुशलता प्रदर्शित करते है।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने लिया जायजा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश,...
राष्ट्रीय 
मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा। : बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के घर खुशियों ने दस्तक...
मनोरंजन 
करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली। Jio ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स के लिए कंपनी एक...
टेक-मित्र 
Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

बैंकों की छुट्टी : अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से...
कारोबार 
 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन